उत्तर बिहार के नामचीन ठेकेदार की फिल्मी स्टाइल में हत्या, शरीर में 19 और गाड़ी पर मारी 28 गोलियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी. उत्तरी बिहार के नामचीन ठेकेदार के रूप में विख्यात ओमप्रकाश सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना पूर्वी चम्पारण जिले की है. बिजली विभाग के नामी ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की हत्या फेनहारा थाना के इजोरबारा गांव मे गोलियों से भूनकर कर दी गई. फेनहारी थाना के इजोरबारा गांव में हुई घटना में मारे गए ओमप्रकाश सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है. ओमप्रकाश सिंह बिजली विभाग के उत्तर बिहार के नामी ठेकेदारों में एक थे.

शनिवार की सुबह वो अपने शिवहर के लक्ष्मीनिया गांव स्थित घर से स्कॉर्पियों से पूर्वी चम्पारण के फेनहारा आ रहे थे. इसी दौरान इजोरबारा गांव में टाटा सूमो पर सवार अपराधियों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग कर कर उन्हें मौत की नींद सुला दी. फायरिंग की इस घटना में ओम प्रकाश सिंह को 19 गोलियां लगी हैं. जबकि उनकी स्कॉर्पियों पर 28 गोलियों के निशान हैं. गोली लगने से ओम प्रकाश सिंह की मौत मौके पर ही हो गयी. गोलियों से भूनने के बाद अपराधी टाटा सूमों से फरार हो गये है जबकि ओम प्रकाश सिंह के स्कॉर्पियों को चला रहा चालक सुरक्षित रह गया.

चालक की सूचना पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 19 खोखा घटनास्थल से बरामद किया है. इस मामले में पकड़ीदयाल के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. प्रथम दृष्टया हत्या गैंगवार का परिणाम प्रतीत होता है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है. मौके पर पहुंचे एसपी कान्तेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. हत्या के मामले के उद्भेदन के लिए स्पेशल टास्क टीम का गठन किया गया है.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

एसपी ने कहा कि मौके पर 19 खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किया है, जिनके बयान और निशानदेही पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसपी ने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन पुलिस कर लेगी.

Tags: Bihar News, Crime News, Motihari news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें