मंडी जोनल अस्पताल में शुरू हुए हड्डियों से जुड़े आपरेशन, 3 लाख रुपये खर्च करने के बाद ठीक हुई C-आर्म मशीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोनल अस्पताल में मरीजों को दिक्कत पेश आ रही थी. ऑर्थो से जुड़े मरीजों को अस्पताल से मायूस हो कर लौटना पड़ रहा था. लेकिन अब उन्हें अस्पताल से मायूस नहीं लौटना होगा. क्योंकि जोनल हास्पिटल मंडी में डेढ़ वर्ष बाद फिर हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं. हड्डियों के आपरेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सी-आर्म मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने तीन लाख रुपये खर्च करके पूरी तरह से ठीक करवा दिया है.

इससे पहले, यहां हड्डियों के माइनर आपरेशन ही हो रहे थे, जिनके लिए सी-आर्म मशीन की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब रीढ़ की हड्डी, घुटना, कंधा, कुहला, टांग, पांव, बाजू, हाथ और अन्य सभी प्रकार के मेजर आपरेशन यहीं पर होना फिर से शुरू हो गए हैं.

डॉक्टरों की संख्या भी बड़ी

आपके शहर से (मंडी)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डॉ. डीएस वर्मा ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास लंबे समय से चला हुआ था. अब इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है. हास्पिटल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं. उन्होंने बताया कि जोनल हास्पिटल मंडी में हाल ही में मेडिकल कालेज नेरचौक से नए आर्थोपैडिक्स सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने भी ज्वाइन कर लिया है. इनके आने से अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. लोगों को अब हड्डियों से संबंधित उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर ही यह सुविधा उपलब्ध रहेगी.

बता दें कि मंडी जोनल अस्पताल जिले का मुख्य अस्पताल है. हालांकि, यहां 15 किमी की दूरी पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भी मौजूद है. लेकिन जोनल अस्पताल भी जिले की लाइफलाइन है.

Tags: Himachal pradesh, Mandi City, Shimla News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें