Bilaspur News: अचानक शहर की गलियों में पैदल चलने लगे SP, पुलिस फोर्स देख लोग भी रह गए हैरान; देखें वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शहर में पिछले कई महीनों से पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था का चाल ढाल बदला हुआ है. बिलासपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने और शहर में क्राइम कम करने का प्रयास कर रही है. पुलिस इसमें सफल भी रही है. तो वहीं नशे से जुड़े मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई कर शहर में नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा. साथ ही साथ नशामुक्ति से जुड़े हुए कई आयोजन किए जा रहे.

इसी कड़ी में पुलिस ने अपराधियों का हौसला तोड़ने के लिए एक और कदम उठाया है. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा कोटा थाना क्षेत्र में पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया. जिसके माध्यम से पुलिस मौजुदगी का दिया संदेश दिया गया है. अगर आप वीडियो में देखेंगे तो आपको साफ दिखाई देगा की कैसे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पैदल मार्च कर रहे. यह वीडियो शहर में अपराध कायम करने वालों के लिए साफ संदेश है कि शहर की पुलिस उन्हें धर दबोचने के लिए मुस्तैद है.

नशे के खिलाफ एक्शन
आपको बता दें की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले का कमान संभालते ही नशे और अपराध के मामलों में कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जा रही है. वहीं कार्यालय में ड्यूटी के अलावा खुद अन्य अधिकारियों के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों में पुलिस मौजूदगी का संदेश दिया जा रहा है.

इन अफसरों ने लिया भाग
कोटा में निकाले गए इस पैदल मार्च में पुलिस कप्तान संतोष सिंह, ग्रामीण अति.पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल, कोटा थाना प्रभारी, थाना प्रभारी रतनपुर, थाना प्रभारी कोनी ,थाना प्रभारी तखतपुर सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल हुए. वहीं पुलिस ने कोटा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन चौक, बस स्टैंड चौक, नाका चौक, रतनपुर क्षेत्र में महामया चौक, बस स्टेंड, भीम चौक आदि चौराहो में पैदल फ्लेग मार्च कर आम जनता में विश्वास तथा अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का संदेश दिया.

Tags: Bilaspur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें