Ajab-Gajab: एक साथ 5 फुटबॉल को अपने इशारों पर नचाता है यह शख्स, पैंसिल की नोक पर घूमाता है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हनुमानगढ़ का रहने वाला है अमित सुथार
फ्रीस्टाइल फुटबॉलर एंरलेंड से प्रभावित है
अमित अपने खेल में निखार कर इसे आगे ले जाना चाहते हैं

जयपुर. यह कहानी है एक ऐसे शख्स की जो पांच-पांच फुटबॉल को एक साथ अपने इशारों पर नचाता है. फ्रीस्टाइल फुटबॉल प्लेयर (Freestyle Football Player) के इस हुनर से फुटबॉल मैदान के खिलाड़ी दंग रह जाते हैं. इस शख्स के हाथों और पैरों पर एक नहीं बल्कि पांच-पांच फुटबॉल एक साथ उसके इशारों की गुलाम हो जाती है. वह चौराहे पर खड़ा हो जाए तो हर कोई उसकी कलाबाजियों को देखने के लिए ठहर जाता है. फुटबॉल मैदान से लेकर शहर की स्ट्रीट्स पर लोग इस फ़ुटबॉल एंटरटेनर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. यह शख्स है राजस्थान के हनुमानगढ़ का अमित सुथार.

आमतौर पर आपने फ्री स्टाइल फुटबॉलर्स के फुटबॉल फन को यूरोपियन कंट्रीज में देखा होगा या फिर रील्स और यूट्यूब पर कहीं देखा होगा. लेकिन हनुमानगढ़ का अमित सुथार शहर की सड़कों से लेकर खेल मैदान में लोगों की दाद बटोर रहा है. यह एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच-पांच फुटबॉल को अपने इशारों पर नचाता है. फुटबॉल से अजीबों गरीब कारनामें करता है.

freestyle football, football, freestyle football player, freestyle football player amit suthar, amit suthar hanumangarh, freestyle football player amit suthar hanumangarh, freestyle footballer ernland, fifa world cup, fifa world cup qatar, freestyle football craze, sports player, sports news, freestyle player, street football, freestyle football european countries, street football european countries, jaipur, hanumangarh, rajasthan, फ्रीस्टाइल फुटबॉल, फुटबॉल, फ्रीस्टाइल फुटबॉल प्लेयर, फ्रीस्टाइल फुटबॉल प्लेयर अमित सुथार, अमित सुथार हनुमानगढ़, फ्री स्टाइल फुटबॉल प्लेयर अमित सुथार हनुमानगढ़, फ्रीस्टाइल फुटबॉलर एंरलेंड, फीफा वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप कतर, फ्रीस्टाइल फुटबॉल की दीवानगी, खेल खिलाड़ी, खेल समाचार, फ्रीस्टाइल खिलाड़ी, स्ट्रीट फुटबॉल, फ्रीस्टाइल फुटबॉल यूरोपियन कंट्रीज, स्ट्रीट फुटबॉल यूरोपियन कंट्रीज, जयपुर, हनुमानगढ़, राजस्थान

आपके शहर से (जयपुर)

लोग अमित के फुटबॉल फन को खूब एंजॉय करते हैं.

खास टैलेंट की वजह से आकर्षण का केन्द्र बन जाता है
अमित पेंसिल को मुंह में दबाकर उसकी नोक पर फुटबॉल को काफी देर तक घूमा लेता है. फुटबॉल कभी उसके सिर पर मूव कर रही होती है तो कभी कहीं और. अमित जहां भी जाता है वह अपने इस खास टैलेंट की वजह से आकर्षण का केन्द्र बन जाता है. उसके फुटबॉल फन को लोग खूब एंजॉय करते हैं. अमित ने बताया कि उसने नौ बार के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डधारी फ्रीस्टाइल फुटबॉलर एंरलेंड से प्रभावित होकर फ्री स्टाइल फुटबॉलर बनना तय किया.

दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर्स में देखना चाहता है अमित
उसके बाद उसने मेहनत की और फ्री स्टाइलर फुटबॉलर बना. किसान परिवार से जुड़े अमित का कहना है कि वह अपने इस हुनर के दमखम पर देश व दुनिया में खास पहचान बनाना चाहता है. फ्रीस्टाइल फ़ुटबॉल एसोसिएशन की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जाना चाहता है. अमित का कहना है कि वह इस क्षेत्र में खुद को दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर्स में देखना चाहता है.

अजब शादी की गजब कहानी: मेहंदी और हल्दी की रस्म के बाद फरार हुई दुल्हन, ड्राइवर बनकर आया आशिक 

फ्रीस्टाइल और स्ट्रीट फुटबॉल यूरोपीयन देशों में काफी प्रसिद्ध है
दरअसल, फ्रीस्टाइल फ़ुटबॉल हाथों की कोहनी को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से का उपयोग करके फ़ुटबॉल से करतब दिखाने की कला है. यह दर्शकों का मनोरंजन करने और विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए फुटबॉल के करतब, नृत्य, कलाबाजी की जाती है. फ्रीस्टाइल और स्ट्रीट फुटबॉल यूरोपीयन देशों में काफी प्रसिद्ध है. लेकिन राजस्थान में इसके इक्के-दुक्के खिलाड़ी भी नहीं देखने को मिलते हैं. पहली बार अमित सुथार ने इसे आजमाया है. अब अमित अपने खेल में निखार कर इसे आगे ले जाना चाहते हैं.

इस खेल में बैलेंस की कला है
अमित के खेल से जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम के फुटबॉल प्रशिक्षक भी प्रभावित हैं. एसएमएस स्टेडियम के फुटबॉल कोच विनोद कुमार सिंह बताते हैं कि यह हमारे खिलाड़ियों के लिए भी काफी सीखने योग्य है. यह बेहतरीन टेलेंट है. उनकी मानें तो इस खेल में बैलेंस की कला है. यह काफी प्रक्टिस मांगती है.

अभी राजस्थान में कोई पहचान नहीं मिली है
बहरहाल अमित के अनुसार उसके टैंलेट को अभी राजस्थान में कोई पहचान नहीं मिली है. हालांकि राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से उसके खेल की सराहना जरूर की गई है लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया गया है. अमित को उम्मीद है कि उसके करतब केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहकर दुनिया में होने वाली प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर उसके सपने का साकार करेंगे.

Tags: Football, Hanumangarh news, Jaipur news, Rajasthan news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें