
सांप ऐसा जीव है कि अगर इंसान के सपने में भी दिख जाए तो डर के मारे उसकी नींद खुल जाती है. यही जीव अगर जू के बंद पिंजड़े या वायरल वीडियो में नजर आ जाए तो आदमी खौफ खा जाता है, तो सोचिए कि जब किसी के सामने दुनिया का सबसे खतरनाक सांप आ जाएगा तो उसकी क्या हालत होगी! एक वायरल वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है जिसमें दुनिया का सबसे खतरनाक सांप (World’s most dangerous snake) एक कार के नीचे छुप जाता है. वो दिखने में दैत्य जैसा बड़ा और खतरनाक लग रहा है, और उसे पकड़ने में व्यक्ति के पसीने छूट जा रहे हैं.
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें एक व्यक्ति, किंग कोबरा (King cobra caught under car video), यानी दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा- किंग कोबरा फूड चेन में बेहद जरूरी होते हैं और वो प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी काम आते हैं. इस वीडियो में करीब 15 फीट लंबा एक किंग कोबरा दिख रहा है जिसे रेस्क्यू किया जा रहा है. इसके बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाता है. रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रशिक्षित लोगों द्वारा किया गया है जिन्हें सांप पकड़ना आता है. कृपया सांप को पकड़ने की कोशिश ना करें. बारिश के दौरान ये किसी भी जगह पर मौजूद हो सकते हैं.
King Cobra’s are vital in the food chain for maintaining balance in nature. Here is one nearly 15 feet long rescued & released in the wild.
Entire operation is by trained snake catchers. Please don’t try on your own. With onset of rains, they can be found in all odd places. pic.twitter.com/g0HwMEJwp2
— Susanta Nanda (@susantananda3) May 4, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:34 IST








