Korba News: सड़क पर घूमती गायों को कोई मार रहा चाकू…लोग हैरान, पुलिस कर रही तलाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. आपने इंसानों को मारने वाले साइको किलर के बारे में कई खबरों में सुना और देखा होगा. आज हम आपको जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में होने वाले ऐसे ही एक घटनाक्रम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी विकृत बुद्धि वाले व्यक्ति से जुड़ी हुई हो सकती है. कुसमुंडा क्षेत्र में बीते लगभग एक माह में लगभग दर्जनों की संख्या में गायों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है.

पहली बार जब लोगों ने देखा कि एक गाय धारदार हथियार से घायल है, तब गौ सेवकों को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद गाय को उपचार के बाद छोड़ दिया गया. लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा. लेकिन लगातार एक महीने में दर्जनों बार ऐसे मामले सामने आए तब लोगों को समझ में आ गया कि यह कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का काम हो सकता है.

सड़क पर घूमती घायों को बना रहा शिकार
बता दें कि पशुपालक गायों को दूध निकालने के बाद सड़क पर आवारा छोड़ देते हैं. यह गाय भोजन की तलाश में कॉलोनियों के आसपास घूमती हैं. लोगों ने देखा कि ऐसी गायों को धारदार हथियार से घायल किया गया है. गाय दर्द से कराह रही है और रक्त शरीर से पानी की तरह जमीन पर बह रहा था. लोगों ने क्षेत्र के गौ सेवकों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद गौ सेवकों ने गायों का इलाज करवा दिया. जब इस तरह की घटनाओं में इजाफा होने लगा तब लोग सकते में आ गए.

पुलिस से की गई शिकायत
ऐसा अमानवीय कृत्य कौन कर रहा है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. क्षेत्र के गौ सेवकों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस भी ऐसे सिरफिरे आरोपी की जानकारी करने में जुट गई है. बेजुबान जानवरों को लहूलुहान करने की खबर से क्षेत्रवासियों में बेहद आक्रोश है. ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले सिरफिरे अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें