
हाइलाइट्स
वर्ल्ड लाफ्टर डे पहली बार 11 जनवरी वर्ष 1998 में मनाया गया था.
विश्व हास्य दिवस मनाए जाने का उद्देश्य लाफ्टर थेरेपी के लिए लोगों को प्रेरित करना है.
World Laughter Day 2023 : लोगों में बढ़ रहे स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी दिक्कत को दूर करने और लाफ्टर थेरेपी के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल दुनिया भर में ‘विश्व हास्य दिवस’ मनाया जाता है. वर्ल्ड लॉफ्टर डे (World laughter day) की शुरुआत भारत में वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया के द्वारा की गई थी. पहली बार वर्ल्ड लॉफ्टर डे मुंबई में मनाया गया था.
हंसने का जरिया भले ही कोई भी हो लेकिन सेहत के लिए हंसना एक बेहतर एक्सरसाइज है. इसी सोच के साथ इस दिन को हर वर्ष मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. बता दें कि इस वर्ष ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ का ये खास दिन 7 मई को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं वर्ल्ड लॉफ्टर डे से जुड़ी कुछ और जरूरी बातों के बारे में.
वर्ल्ड लाफ्टर डे का इतिहास
विश्व हास्य दिवस पहली बार 11 जनवरी वर्ष 1998 में मनाया गया था और हिंदुस्तान में इसकी शुरुआत मुंबई से की गई थी. इस दिन को वर्ल्ड लाफ्टर डे के तौर पर मनाए जाने के लिए वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने काफी प्रयास किए थे, जिसके बाद इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई. डॉ. कटारिया का मानना था कि हंसने से चेहरे के नर्व्स और फेशियल एक्सप्रेशन्स हमारे इमोशन्स पर पॉजिटिव इफेक्ट्स डालते हैं. इतना ही नहीं, हंसने से स्ट्रेस और डिप्रेशन को भी दूर करने में मदद मिलती है. उन्होंने लाफ्टर थेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील भी लोगों से की थी.
ये भी पढ़ें: कविता और निबंध में क्या अंतर होता है…? पढ़ें, चिंटू का हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाला जवाब
वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने का उद्देश्य
विश्व हास्य दिवस यानी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को हंसने और हंसाने के महत्त्व को समझाना है. साथ ही लाफ्टर थेरेपी के लिए लोगों को प्रेरित करना भी इस दिन को मनाए जाने का पर्पस है. इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी परेशानी से निकल कर लोग बेहतर जिंदगी जीने की और अग्रसर हो सकें.
ये भी पढ़ें: सदाबहार लोग कौन हैं? जवाब जानने के बाद हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
लाफ्टर डे का महत्व
हंसना सेहत के लिए हर तरीके से फायदेमंद है और इसका हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट होता है. हंसने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही हंसने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है. इतना ही नहीं, इससे बॉडी को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है और स्ट्रेस व डिप्रेशन से भी काफी हद तक राहत मिलती है. सेहत से संबंधित इन सब फायदों के लिए हंसना-हंसाना बहुत जरूरी है. लाफ्टर डे का ये दिन इसी महत्त्व को समझाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 15:30 IST








