गरीब मरीज के तीमारदार से फार्मासिस्ट ने मंगाया 1540 रुपये का इंजेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी … जिला अस्पताल मे बेलगाम हुई व्यवस्था: गरीब मरीज के तीमारदार से फार्मासिस्ट ने मंगाया 1540 रुपये का इंजेक्शन

कौशांबी। जिला अस्पताल मे व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। अस्पताल की इमरजेंसी मे डॉक्टर व फार्मासिस्ट मिलकर गरीब मरीजो को अस्पताल के बाहर से मेरोपेनम इंजेक्शन मागवा कर धन दोहन कर रहे है। मामले की शिकायत किए जाने पर सीएमएस ने मामले मे जानकारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ते दिखाई पड़े।

करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गाव के रहने वाले सर्वेश कुमार खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते है। उनका बेटा मिथलेश कुमार शुक्रवार की दोपहर शादी समारोह मे शामिल होकर घर लौट रहा था। बड्गाव के समीप बाइक के सामने बकरी आ जाने से वह बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुचाया। पुलिस से सूचना पा कर सर्वेश अपने बेटे के समीप जिला अस्पताल पहुचे। अस्पताल मे डॉक्टरों ने बेटे के इलाज के लिए उन्हे पर्ची लिखकर बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा। जिस पर उन्होने बाहर के मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन खरीद कर ले आए। इंजेक्शन की कीमत 1540 रुपये थी। उन्होने इनती महगी दावा मागवाए जाने की शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस से की है। सीएमएस डॉ सौरभ शुक्ल ने बताया, मरीज से इंजेक्शन बाहर से मागवाए जाने की जानकारी उन्हे नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई प्रकरण सामने आता है तो जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

 

रिपोर्ट

मो0 फ़ैज़

मँझनपुर

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें