हाइलाइट्स
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके की घटना
आरोपी वारदात के बाद पीड़िता को गांव के पास छोड़ भागे
पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है
डूंगरपुर. राजस्थान में एक और नाबालिग लड़की गैंगरेप (Gang rape) का शिकार हो गई है. आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में 13 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता नाबालिग अपने 2 रिश्तेदार युवकों के साथ उनके घर जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में 7 बदमाशों ने रोककर मारपीट की. बाद में नाबालिग को जबरन जंगल में ले गए. वहां 2 बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात दो दिन की बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.
डूंगरपुर डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया की बिछीवाड़ा थाना इलाके की 13 साल की नाबालिग पीड़िता की ओर से इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. नाबालिग पीड़िता ने बताया की 3 मई की रात करीब 9 बजे वह अपने 2 रिश्तेदार युवकों के साथ बाइक उनके गांव जा रही थी. रास्ते में मोदर घाटे पर 2 बाइक पर 7 बदमाश आए. बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की. दोनों रिश्तेदार युवकों को डराया धमकाया.
आरोपी पीड़िता को मोदर के जंगलों में ले गए
इसके बाद 2 बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर मोदर के जंगलों में ले गए. वहां दोनों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया. इसके बाद दोनों बदमाश वापस उसे बाइक पर बिठाकर उसके गांव के पास छोड़कर भाग गए. घटना के बाद वह अपने घर गई और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई. वारदात की सूचना से पीड़िता के परिजनों को पैरों तले से जमीन खिसक गई.
आपके शहर से (डूंगरपुर)

OMG : डूंगरपुर में बिजली का अनोखा पोल, परछाई की तरह करता है पीछा, जानिए एक अनसुलझी कहानी

Rajasthan Bajrang Dal Protest: उदयपुर और कोटा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन | Latest News

Dungarpur news : डूंगरपुर के खिलाड़ियों ने किया कमाल, 17 पदकों को किया अपने नाम, जानिए पूरी खबर

Jaipur News: IPL मैचों के दौरान भारी अव्यवस्थाओं की शिकायत | IPL 2023 | Breaking News | Latest News

राजस्थान: टीचर ने की युवती से अश्लील हरकत, लोगों ने मुंह किया काला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Gold Silver price in Udaipur Today : शादी के सीजन में सोने और चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल, जानिए ताजा रेट

RSMSSB Forest Guard: वनरक्षक भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट इस तारीख को, जानें क्या करना होगा

Nagaur: मशहूर है इस दुकान की इडली और डोसा, स्वाद ऐसा कि फाइव स्टार होटल भी हो जाए फेल

Jaipur Bomb Blast Case: बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ करेगी बड़ा आंदोलन, बनाया यह मेगा प्लान

Kota : खेत में कैरी तोड़ने के विवाद को लेकर युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या | Rajasthan | #shorts
आरोपियों का अभी तक नहीं लगा है कोई सुराग
वे उसके बाद पीड़िता को लेकर शुक्रवार देर रात को बिछीवाड़ा थाने पहुंचे. वहां उन्होंने 5 से 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर डूंगरपुर हॉस्पिटल में उसकी मेडिकल जांच करवाई. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया की शनिवार को घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया जाएगा. आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन उनका अभी तक कोई उनका कुछ पता नहीं चला है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Dungarpur news, Gang Rape, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 14:42 IST








