कुलियुग में सतियुग के तरीके से मर्डरः तीर मारकर शख्स की हत्या, जिसने सूचना दी, वही निकला कातिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब्दुल असलम

कोरबा. छत्तीसघढ़ के कोरबा में एक शख्स की हत्या के आरोप में पुलिस ने सालिक राम को गिरफ्तार किय है. घटना के दिन सुबह छह बजे 45 वर्षीय सालिक राम धनुहार  ने ही गांव में रहने प्रताप सिंह की हत्या की सूचना दी थी. इसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मारकर प्रताप सिंह की हत्या करना बताया था.

दरअसल, मोरगा चौकी क्षेत्र के  सागबाड़ी गांव में तीर मारकर ग्रामीण की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.  हत्या के पीछे जादू-टोना के शक  का आरोप है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 29  अप्रैल को कच्छर घाट सागबाड़ी में रहने वाले प्रताप सिंह गोंड़ की तीर मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के दिन सुबह छह बजे सालिकराम धनुहार ने गांव में रहने रामप्रसाद गोंड़ को प्रताप सिंह की हत्या की सूचना दी थी. इसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मारकर प्रताप सिंह की हत्या करना बताया था. सूचना पर पहुंची मोगरा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की. प्रताप सिंह के गले पर तीर से हमले के निशान थे. उसे धारदार हथियार से भी मारा गया था.

आपके शहर से (कोरबा)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जांच शुरू की. छानबीन में पता चला कि प्रताप सिंह को अंतिम बार सालिकराम धनुहार के साथ देखा गया था. पुलिस ने सालिकराम को पकड़ लिया. उससे पूछताछ की गई. पहले तो सालिकराम ने घटना से इनकार किया. लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर सालिकराम टूट गया.

आरोपी ने जादू टोना के संदेह पर प्रताप सिंह की तीर मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है. बताया कि प्रताप सिंह और उसका परिवार सालिकराम के परिवार को जादू टोना करता था. इस संदेह पर सालिकराम ने तीर और कुल्हाड़ी मारकर प्रताप सिंह की हत्या कर दी. अभिषेक वर्मा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को  रिमांड पर जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि रामप्रसाद की कोई संतान नहीं है. उसने प्रताप सिंह को गोद लिया था. अपने साथ रहता था. घटना के दिन प्रताप सिंह महुआ बिनने के लिए जंगल गया था. इस बीच कछार घाट कुंदरा के पास उसकी हत्या कर लाश को नाला किनारे फेंक दिया. घटना से पीड़ित परिवार डरा हुआ है.

Tags: Businessman murder, Korba police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें