इस महीने रिलीज होने वाली हैं ये 5 फिल्में, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की दिखेगी एक्टिंग, विद्युत जमावाल का दमदार एक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. अगर आप ओटीटी पर कंटेंट से बोर हो गए हैं तो इस महीने 6 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. ये 6 फिल्में मई महीने की अलग-अलग तारीख पर रिलीज की जाएंगी. इनमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी से लेकर विद्युत जामवाल जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.

इन फिल्मों में एक्शन से लेकर ड्रामा और कॉमेडी की भी झलक मिलेगी. जिमी शेरगिल की भी काफी समय बाद एक फिल्म रिलीज होने वाली है. इन फिल्मों के ट्रेलर ने लोगों को काफी एक्साइटेड कर दिया है. अगर आप भी इस महीने शानदार फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो देखें पूरी लिस्ट.

1-अफवाह (Afwaah): बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सुधीरर मिश्रा की फिल्म अफवाह 5 मई को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं. इसके साथ ही सुमीत व्यास और शारिब हाशमी भी फिल्म में दमदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 20-25 लाख रुपयों की कमाई की है.

2-आईबी 71 (IB 71): अपने दमदार एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी 71 जल्द ही रिलीज होने वाली है. 12 मई को रिलीज होने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर भी लोगों का काफी पसंद आया है. फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ अनुपम खेर जैसे दिग्गज एक्टर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा.
” isDesktop=”true” id=”6110637″ >

3-जोगीरा सारा रा रा (Jogira Sara Ra Ra): मई के महीने में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है. 12 मई को रिलीज होने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा में नवाज के साथ नेहा शर्मा नजर आने वाली हैं. साथ ही फिल्म में संजय मिश्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है इसके लिए तो रिलीज का इंतजार करना होगा.
” isDesktop=”true” id=”6110637″ >

4-म्यूजिक स्कूल (Music School): 12 गानों और 2 भाषाओं में बन रही फिल्म म्यूजिकल स्कूल एक बेहतरीन फिल्म हो सकती है. फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में बनाया जा रहा है. फिल्म में प्रकाश राज, शर्मन जोशी, श्रिया सरन, जैसे अभिनेता मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में कुल 12 गाने रखे गए हैं. इस फिल्म का ट्रेलर भी लोगों ने खूब पसंद किया था.

5-आजम(Aazam): जिमी शेरगिल अब लंबे समय बाद एक बार फिर से पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते नजर आएंगे. जिमी शेरगिल की फिल्म आजम 19 मई को रिलीज होने वाली है. क्राइम थ्रिलर फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. जिमी शेरगिल के साथ फिल्म में अभिमन्यु सिंह, रजा मुराद जैसे दिग्गज अभिनेता नजर आने वाले हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें