CSK vs MI Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, इस मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़त मुंबई इंडियंस के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि दोपहर 03.30 बजे से शुरू होगा.

चेन्नई vs मुंबई हेड टू हेड रिकॉर्ड:

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम अबतक 35 बार आमने-सामने हुई है. इस बीच मुंबई का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ थोड़ा भारी रहा है. एमआई को सीएसके के खिलाफ जहां अबतक 20 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है. वहीं सीएसके की टीम एमआई के खिलाफ 15 मुकाबलों में मैदान मारने में कामयाब हुई है.

आईपीएल 2023 अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति:

आईपीएल 2023 के 48 मुकाबले बीत जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंकतालिका में दुसरे स्थान पर काबिज है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम छठवें पायदान पर काबिज है. जारी सीजन में सीएसके की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं. इस बीच टीम को पांच मैचों में जीत मिली है, जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच बिना परिणाम के खत्म हुआ है. सीएसके के 11 अंक (+0.639) है.

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में अबतक कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच टीम को पांच मैचों में जीत मिली है, जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एमआई के अंकतालिका में 10 अंक (-0.373) अंक है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), महीश तीक्ष्णा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश पथिराना.

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय और अरशद खान.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें