10 को थी दो बेटियों की शादी, 5 दिन पहले मौत ने दी आवाज, चारों ओर पसरा मातम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 5 मई को दर्दनाक हादसा हो गया. दो बेटियों की शादी के 4 दिन पहले मां की सड़क हादसे में मौत हो गई. जिस वक्त महिला हादसे का शिकार हुई, उस वक्त वह रिश्तेदार महिलाओं के साथ भात मांगने ही जा रही थी. सभी महिलाएं ऑटो में सवार थीं. उनका ऑटो जैसे ही कोलारस थाना इलाके के पडौरा चौराहे पहुंचा, वैसे ही अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर मारते ही ऑटो पलट गया और सभी महिलाएं घायल हो गई. ट्रक चालक ने नशे की हालत में ऑटो को टक्कर मारी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है. ड्राइवर ट्रक को खाई में फेंककर भाग गया.

जानकारी के मुताबिक, गौशाला शिवपुरी निवासी कुशवाह परिवार की लगभग 1 दर्जन महिलाएं ऑटो से ग्राम पंचायत गोहरी में भात मांगने जा रही थीं. तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सेकंड में पलट गया और उसमें बैठी सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस बीच भूपेन्द्र सिंह रावत पडौरा ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.

मौके पर ही हो गई महिला की मौत
इस हादसे में परवो कुशवाह, पत्नी ख्याली राम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, ममता कुशवाह, भभूती कुशवाह, परी कुशवाह, अनीता कुशवाह, उषा कुशवाह, जयंती कुशवाह, इंग्लिश कुशवाह, यूनिस कुशवाह, मंजू कुशवाह, पियूष कुशवाह (उम्र 6 साल), कान्हा (उम्र 6) साल गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खौफनाक हादसे के प्रत्यक्ष दर्शी भूपेन्द्र रावत पडौरा ने बताया कि ट्रक स्पीड में था. उसका ड्राइवर नशे में चूर था. उसने पहले ऑटो को टक्कर मारी. उसके बाद वह सेसई की ओर भागा.

ड्राइवर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, ट्रक खाई में फेंका
इस बीच उसने उसने दो बाईक सवारों को भी उड़ाया. उसके बाद ड्राइवर ने ट्रक खाई में फैंका और मौके से भाग गया. बता दें, परवो कुशवाह का मायका गोहरी कोलारस में है. वहां 10 मई को उसकी दो बेटी पलक और निशा कुशवाह की शादी होनी है. इसी के चलते वह रिश्तेदार महिलाओं को साथ लेकर भात मांगने जा रही थी.

Tags: Mp news, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें