Chapra News: नशे के कारोबारियों का छपरा में आतंक जारी, हमले में चार लोग जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण से सटे दियारा इलाके में जहां एक ओर शराब कारोबारी बेखौफ शराब के धंधे में मस्त है तो वहीं विरोध करने वाले लोगों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है. इसी तरह की घटना छपरा में सामने आई है, जहां करीमचक मोहल्ले के पास बीती रात चाकूबाजी में 4 लोग जख्मी हो गए.

स्थानीय लोगों ने नशे के कारोबारियों पर इस हमले का आरोप लगाया है. चाकूबाजी की इस घटना के बाद सदर अस्पताल एवं करीमचक मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. सूचना के बाद सारण एडीएम डॉ. गगन कुमार, डीएसपी एवं भगवान बाजार तथा नगर थाना इंस्पेक्टर व भारी संख्या में पुलिस पहुंची. पुलिस सुबह से ही इलाके में कैंप कर रही है. हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है.

बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
चाकूबाजी में जख्मी चारों युवक नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ला निवासी बताए गए हैं. जख्ममियों में करीमचक मोहल्ला निवासी चेलू कुरैशी के दो पुत्र दिल्लू एवं मुश्की तथा शेखू आलम के पुत्र मो. साहिल एवं मो. समीम का पुत्र सैफ आलम शामिल है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल चारों युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

चारों युवकों को अस्पताल भेजा गया
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दिल्लू और साहिल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल मुश्की और सैफ आलम को कुछ समय आईसीयू में रखने के बाद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें भी पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस प्रकार चाकूबाजी में जख्मी चारों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया जा चुका है.

एसपी ने कहा- फिलहाल नियंत्रण में है स्थिति
सारण के एसपी गौरव मंगला ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है. उन्होंने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायलों का इलाज पीएमसीएच में कर रहा है और सभी की स्थिति ठीक है. हालांकि चारों का इलाज अभी जारी है.

Tags: Bihar News, Crime News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें