अरविंद शर्मा/भिंड: गर्मियों के मौसम में लोग स्विमिंग पूल में नहाने का लुत्फ जमकर उठाते हैं. स्विमिंग पूल में नहाना एक एक्सरसाइज है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी हैं, जो शरीर में काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि स्विमिंग पूल में नहाते वक्त किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. स्विमिंग पूल में अधिक समय तक नहाना आपके सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है.
दरअसल, स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन मिलाई जाती है जो पानी को साफ करती है. मात्रा ज्यादा होने पर क्लोरीन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. आप स्किन इंफेक्शन, टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. इसलिए इन बातों का ध्यान रखकर आप फुल इंजॉय करते हुए स्विमिंग पूल का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा स्विमिंग पूल में नहाते वक्त आपको बालों का भी बचाव करना होगा.
क्लोरीन की मात्रा का पता करें
स्विमिंग पूल संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि पानी को साफ रखने के लिए स्विमिंग पूल में क्लोरीन मिलाया जाता है. लेकिन, अगर इसकी मात्रा ज्यादा होगी तो ये शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप पहले ही इस बात का पता कर लें कि इसमें क्लोरीन की मात्रा कितनी है? मात्रा ज्यादा होने पर पूल में न जाएं. इससे आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. स्विमिंग पूल में पानी का पीएच 7 से 8 के बीच होना चाहिए.
आपके शहर से (भिंड)

Satna News: सतना में एक ट्रस्ट की सराहनीय पहल, बुजुर्गों को करा रहे फ्री में भरपेट भोजन

Bagheshwar Dham : Dhirendra Shastri पर बिहार के सहकारिता मंत्री का विवादित बयान | Latest News

जैसे हिन्दुस्तान में IAS IPS, वैसे पाकिस्तान में क्या बनते हैं, कैसे होता है सेलेक्शन

Bhopal : जल्द थमेगा Madhya Pradesh में बारिश का दौर ! | Latest News | Rain News | Weather News

Morena Shootout: रंजिश, धोखा और बदला…, 6 लोगों की मौत के पीछे की सनसनीखेज कहानी

Chhattisgarh : Pali-Tanakhar में क्या कहता है वोटर ? | CG Election | Hindi news | Latest News

Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन बोर्ड में 10वीं, ITI पास के लिए निकली वैकेंसी, 69000 मिलेगी सैलरी

Sagar News: सागर में शोभायात्रा, रथों पर बैठकर निकले संत…तो लोगों ने की पुष्प वर्षा

इंदौर के सलीम की अनोखी आदत…बिना काम के रोज आते हैं अस्पताल, दिलचस्प है वजह

CTET Vs TET: सीटीईटी और टीईटी में क्या होता है अंतर, किसे मिलती है KVS, NVS स्कूलों में नौकरी? जानें तमाम डिटेल
फंगल इंफेक्शन का खतरा
भीषण गर्मी में लोग फंगल इंफेक्शन का सबसे ज्यादा शिकार हो जाते हैं और स्विमिंग पूल में तैरते समय यह इंफेक्शन और भी बढ़ जाते हैं. दरअसल, घर्षण के कारण जहां हमारे शरीर में नमी अधिक होती है, वहीं फंगल इंफेक्शन हो जाता है. जैसे अंडरआर्म, जांघ, स्तन के नीचे या पैर की उंगलियों और उंगलियों के बीच इसकी संभावना बढ़ जाती है. कई बार ऐसा होता है कि एक संक्रमित व्यक्ति दूसरे लोगों को भी बीमार कर देता है, इसलिए स्विमिंग पूल में नहाते समय इन बातों का ध्यान रखें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhind news, Health tips, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 13:14 IST








