
रिपोर्ट-मो.महमूद आलम
नालंदा. जिले के सब्जी किसानों के लिए अच्छी खबर है. बिहारका पहला एरोपोनिक एवंहाइड्रोपोनिक यूनिट नालंदा में तैयार हो रहा है. इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. विभाग द्वारापरंपरागतखेती से हटकर सब्जी की खेती के लिए नई-नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. ऐसी ही एक तकनीक पानी के ऊपर महंगी सब्जी की खेती की अपनाई जा रही है.
सब्जी की खेती के लिए चंडी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल में एरोपोनिक एवं हाइड्रोपोनिक यूनिट लगाई जा रही है. बता दें कि एरोपोनिक यूनिट आलू की खेती के लिए तैयार किया जा रहा है. यह हवा में तैयार किया जाएगा, जबकि हाइड्रोपोनिक यूनिट में पानी के ऊपर बेमौसम महंगी सब्जी की खेती होगी. इन दोनों यूनिट पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
आपके शहर से (नालंदा)
ऊपर पौधा और नीचे से पानी की बहेगी धारा
सहायक निदेशक उद्यान डॉ.अभय कुमार गौरव ने बताया कि एरोपोनिक यूनिट तैयार होने में समय लगेगा. लेकिन हाइड्रोपोनिक यूनिट बनकर तैयार हो गई है. इसके लिए फ्रेम तैयार कर लिया गया है. इस विधि में फ्रेम के ऊपर पौधा लगाया जाएगा और नीचे से पानी की धारा बहेगी. आवश्यकतानुसार पौधा में ऊपर व नीचे से पोषक तत्व दिया जाएगा. इस विधि से किसी भी मौसम में मांग के अनुसार सब्जी की खेती कर आमदनी ले सकते हैं.
सहायक निदेशक ने बताया कि हाइड्रोपोनिक यूनिट का पहले ट्रायल किया जाएगा. सफल होने के बाद किसानों को प्रशिक्षण देकर धरातल पर उतारने की तैयारी की जाएगी. ट्रायल के लिए तुलसी, लैट्यूस, पार्सले, थाइम, केल, धनिया जैसे सलाद में प्रयोग होने वाले पत्तेदार सब्जी के अलावा अन्य प्रकार की सब्जी के करीब 5 हजार पौधे तैयार किया जा रहे हैं. अगले माह से हाइड्रोपोनिक यूनिट में ट्रायल शुरू किया जाएगा.
हाइड्रोपोनिक सिस्टम से बेमौसम सब्जी की होगी खेती
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आलू बीज उत्पादन के साथ-साथ बमौसमी मंहगी सब्जी की खेती के लिए भी प्रोडक्शन यूनिट लगाया जा रहा है. करीब ढाई एकड़ में प्रोडक्शन यूनिट स्थापित किया जा रहा है. सहायक निदेशक उद्यान ने बताया कि हाइड्रोपोनिक सिस्टम से बेमौसम सब्जी की खेती की जाएगी.
हाइड्रोपोनिक विधि से किसी भी मौसम में स्ट्रावेरी, लेट्यूस, केल आदि मंहगी सब्जी व फल की खेती आसानी से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी फल या सब्जी की क़ीमत मौसम के अनुसार कम मिलती है. लेकिन यही फल और सब्जी बेमौसम मिले तो उसकी कीमत भी अधिक होती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Nalanda news
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 22:39 IST








