Noida News : चार वेदों और सप्तऋषियों के बारें में बताएगा नोएडा का यह पार्क, जल्द आम लोगों के लिए खुल जाएगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: आदित्य कुमार

नोएडा. शहर के बीचों बीच एक पार्क बन रहा है. इस पार्क का नाम वेदवन है. अपने आप में बेहद खूबसूरत और ज्ञान से भरा हुआ है यह पार्क, जिला गौतमबुद्ध नगर का पहला ऐसा पार्क होगा जो हिन्दू धर्म के चार वेदों और सप्तऋषियों के बारे में बताएगा. नोएडा अथॉरिटी जल्द से पूरा कर देगा. क्या क्या है इस पार्क में और कब शुरू हो जाएगा आम लोगों के लिए सब हम आपको बताते हैं.

फिनिशिंग का हो रहा काम

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

नोएडा सेक्टर 74 में वेदवन बन रहा है, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. कुछ दिनों में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. प्रिंस प्रधान इस वेदवन में मैनेजर है, वो बताते हैं कि यह पार्क सात पार्ट में बंटा हुआ है, जिसमें सप्तऋषियों के बारे में बताया गया है. इस पार्क में चार वेद और उस से जुड़ी चीजों के बारे में बताने के लिए चीजे लगाई गई है. प्रिंस बताते हैं कि जल्द ही यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. अधिकतर काम हो चुका है, बस फिनिशिंग का काम बचा हुआ है जो जल्दी से करा दिया जाएगा.

लेज़र शो का लगेगा चार्ज, प्रवेश रहेगा फ्री
प्रिंस बताते हैं कि यह पार्क आम लोगों के लिए फ्री रहेगा, अभी क्या टाइम खुलने का और बंद होने का रहेगा तय नहीं किया गया है. लेकिन जल्द ही यह आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. यहां पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वेद और सप्तऋषियों के बारे में ही बताएगा.

लेजर शो का चार्ज किया जाएगा आम लोगों से. पार्क में ही टिकट काउंटर बनाया जाएगा जहां से लोग टिकट ले पाएंगे. इस वेदवन में एक ओपन एम्फी थिएटर भी रहेगा जिसमें लोग अपने कोई एवेंन्ट्स जैसे ओपन माइक इत्यादि का आयोजन किया जा सकेगा.

Tags: Noida news, Uttarpradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें