
नई दिल्ली. विराट कोहली और गौतम गंभीर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिल्ली के इन लाडलों के बीच पहले तो बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई. दोनों के तमतमाते चेहरों ने बताया कि यह सिर्फ एक मैच का विवाद नहीं, पुरानी अदावत है जो अपना असर दिखाती रहती है. मैदान पर झड़प के बाद गंभीर की तरफ से विराट पर करारा हमला किया गया है. नाम लिखे बिना गंभीर ने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा जिसने विवाद में आग में घी डालने का काम किया. माना जा रहा है कि इस ट्वीट में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गंभीर ने डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए विराट को आड़े हाथों लिया है.
डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित पत्रकार भी हैं. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लखनऊ के मैदान पर आईपीएल मैच के दौरान हुए विवाद पर उन्होंने अपने शो के दौरान LSG के मेंटर के रवैये पर सवाल उठाए थे. जिसपर गंभीर की तरफ से जवाब दिया गया. गौतम गंभीर का यह ट्वीट आधा हिन्दी और आधा अंग्रेजी में है. गंभीर ने लिखा, “जो व्यक्ति दिल्ली क्रिकेट से भाग गया वो अब दबाव बना रहा है. ऐसा लग रहा है कि वो क्रिकेट के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पेड पीआर करने में लगा हुआ है. यही कलयुग है जहां भगौड़े अपनी अदालत चलाते हैं.”
Man who ran away from Delhi Cricket citing “pressure” seems over eager to sell paid PR as concern for cricket! यही कलयुग़ है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 3, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 05:57 IST








