Manipur Violence: मणिपुर में अर्धसैनिक बलों की 14 कंपनियां तैनात, करीब 20 हजार लोग सुरक्षित निकाले गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मणिपुर. मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों (RAF, CRPF, BSF) की अब तक 14 कंपनी तैनात की गई हैं. इसके साथ ही अभी और पैरा मिलिट्री फोर्स आ रही हैं. इनका कार्य मणिपुर पुलिस से बहुत अलग होगा क्योंकि उन्हें दुश्मन से लड़ने के लिए और युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. मणिपुर से अब तक 15000-20000 पीड़ितों को निकालकर उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है.

इसके साथ ही जनता से अपील की गई है कि भीड़ द्वारा करीब 7-8 पुलिस चौकियों से लूटे गए हथियारों को जल्द से जल्द सरेंडर करें. हथियार सरेंडर करने वालों को भीड़ की कार्रवाई मानकर बख्शा जाएगा. जो लोग हथियार जमा करने में विफल रहेंगे उन्हें कानूनी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके साथ ही चेतावनी ये भी दी गई है कि हथियार सरेंडर करने में विफल रहने पर मामला एनआईए को भी सौंपा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्‍या है मैतई समुदाय का इतिहास, उनकी मांग क्‍या है, इसके विरोध में क्‍यों जल उठा मणिपुर?

सुरक्षाबलों ने ऐसे 23 संवेदनशील थानों की पहचान की है. इसमें केंद्रीय बलों को तैनात करने के अलावा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यभार संभाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्थिति में सुधार देखा गया है इसके साथ ही जनता से सहयोग करने की अपील की गई है. इसके अलावा चूराचांदपुर में भीड़ ने रेप की अफवाह भी उड़ाई. हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है.

हमले में विधायक घायल, अस्पताल में भर्ती
भीड़ के हमले में विधायक वुंगजागिन वाल्टे घायल हुए हैं. वाल्टे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह अभी खतरे से बाहर हैं.

मणिपुर में सुरक्षाबलों की भारी मौजूदगी के बीच बृहस्पतिवार रात हिंसा की किसी ताजा घटना की सूचना नहीं मिली और शुक्रवार सुबह तनावपूर्ण शांति बनी रही. उन्होंने बताया कि हालांकि, मणिपुर के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चुराचांदपुर जिले के कांगवई, पड़ोसी बिष्णुपुर जिले के पश्चिमी पहाड़ी इलाके फौगाकचाओ और इंफाल पूर्वी जिले के दोलाईथाबी और पुखाओ में मुठभेड़ की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि हालांकि, फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि दोनों पक्षों में कोई हताहत हुआ है या नहीं.

Tags: Encounter, Manipur, Violence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें