WTC Final में केएल राहुल की गैरमौजूदगी से भारत को होगा भारी नुकसान! इंग्लैंड में बजाया है डंका, कौन लेगा जगह?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में खेला जाएगा.
केएल राहुल हैमिस्ट्रिंग की चोट का शिकार हुए हैं.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) तक का सफर टीम इंडिया के लिए इंजरी से भरा हुआ साबित हुआ. टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की. अब ऑस्ट्रेलिया की टीम से टक्कर जून में होने वाले फाइनल मैच में होगी. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए इंजरी एक बार फिर दीवार बन गई है. फाइनल में चुने गए केएल राहुल आईपीएल में चोटिल हो गए हैं.

आरसीबी के खिलाफ मैच में राहुल को हैमिस्ट्रिंग की शिकायत हुई. जिसके बाद उनकी चाल में काफी समस्या देखने को मिली. भले ही केएल राहुल मौजूदा समय में इन फॉर्म बैटर नहीं हैं लेकिन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनकी गैरमौजूदगी से टीम इंडिया को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. हालांकि, टीम इंडिया के पास शुभमन गिल जैसे युवा शानदार बल्लेबाज हैं. लेकिन गिल को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव नहीं है जबकि राहुल ने इंग्लैंड टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 4 मैच में 1 शतक और 2 हाफ सेंचुरी की दम पर 315 रन ठोके थे. अब देखना होगा केएल राहुल अगले महीने तक फिट हो पाते हैं या नहीं.

ईशान किशन हो सकते हैं विकल्प

IPL इतिहास में सबसे महंगा स्पैल फेंकने वाले गेंदबाज, 2 के नाम 2023 में लगा शर्मनाक रिकॉर्ड, करियर है मोड़ पर

भारतीय टीम में केएल राहुल के अलावा केएस भरत को विकेटकीपर के तौर पर फाइनल टीम में जोड़ा गया है. लेकिन यदि केएल राहुल मौजूद नहीं होते हैं तो विकेटकीपर के तौर पर युवा बैटर ईशान किशन पहला विकल्प साबित होंगे. ईशान की फॉर्म की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अबतक 2 शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

Tags: India vs Australia, Ishan kishan, KL Rahul, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें