आग में झुलसकर तीन महीने की मासूम की मौत, बचाने में चाचा भी झुलसे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से सोफे में आग लगने की आशंका है। आग की चपेट में आने से सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसके चाचा भी झुलस गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार रैदास की तीन महीने की बेटी शिवांशी शनिवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर सोफे पर सो रही थी। इसी दौरान सोफे में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख बच्ची की मां नेहा देवी कमरे में पहुंचीं, तो मासूम आग की लपटों से घिरी हुई थी।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची को आग से बचाने की कोशिश में उसके चाचा विनोद भी झुलस गए। परिजन आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहली संतान को खोने से माता-पिता का बुरा हाल

तीन महीने की मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनी पहली संतान को खोने के गम में माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

रिपोर्ट-अनिल कुमार, चायल

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें