मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली भव्य बाइक रैली, महिलाओं को किया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को कौशाम्बी पुलिस द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में निकाली गई।

कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और अपर पुलिस अधीक्षक अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहीं।

मंझनपुर से शुरू होकर पुलिस कार्यालय पर संपन्न हुई रैली

महिला पुलिसकर्मियों की जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर चौराहा, जामा मस्जिद, कस्बा मंझनपुर और मेन रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

रैली के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने पोस्टर बैनर के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों की भी सहभागिता रही।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें