आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव, 10 मांगों को लेकर उठाई आवाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को राजधानी लखनऊ में महापड़ाव करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।

यूनियन का कहना है कि 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक कई मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

यूनियन ने आशा और आशा संगिनी का मानदेय बढ़ाने, मातृत्व अवकाश देने, जीवन बीमा की राशि 10 लाख रुपये करने और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग की है। इसके साथ ही बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान, यात्रा भत्ता तथा टीबी, पोलियो और फाइलेरिया जैसे स्वास्थ्य अभियानों की प्रोत्साहन राशि समय से देने की मांग उठाई गई है। संगठन ने सरकार से मांगों का जल्द निस्तारण करने की अपील की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें