पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं बीमार पशुओं के उपचार को पशु आरोग्य शिविर का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी  —

गुरुवार 15 अक्टूबर को सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द में पशुपालन विभाग कौशांबी द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर और मेला का आयोजन किया गया। मेले मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी पहुंचे। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने गौ पूजा कर और फीता कटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि अजय सोनी का उपपशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पशुपालकों को पशुपालन को रोजगार का मुख्य साधन बनाने और अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन करने का आह्वान किया। अजय सोनी ने पशुपालन विभाग को पशुओं को हो रहे जंपी रोग का उपचार और पशुओं का नियमित टीकाकरण हेतु समुचित इंतजाम करने की बात कही। इस अवसर पर विभाग के डॉक्टरों द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमार पशुओं का इलाज किया गया। साथ ही पशुपालकों को यशुपालन हेतु तमाम योजनाओं की विभागीय जानकारी दीl इसके बाद तमाम पशुपालकों को पशुओं की दवाओं का वितरण और पशुपालन हेतु मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर उदहिन खुर्द ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह, उदहिन बुजुर्ग ग्राम प्रधान दशरथ लाल दिवाकर, डॉक्टर अरविंद मौर्य, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, चेद्दू सिंह आदि किसान और पशु पालक मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें