कौशांबी जिला पंचायत में JE से भुगतान कराने पर उठे सवा
मंझनपुर-कौशांबी। जिला पंचायत में निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि नियमित अवर अभियंता (JE) की तैनाती के बावजूद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED) के जेई से जिला पंचायत के कार्यों का भुगतान कराया जा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
प्रयागराज जनपद के फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि 12 जून 2026 को जिला पंचायत कौशांबी में नियमित जेई की तैनाती होने तक RED के अवर अभियंता को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इसके बाद शासन ने 12 जुलाई को जिला पंचायत में नियमित जेई की नियुक्ति कर दी और RED के जेई को कार्यमुक्त करने का आदेश भी जारी किया।
इसके बावजूद आरोप है कि कार्यमुक्ति के आदेश के बाद भी RED के जेई से जिला पंचायत के निर्माण कार्यों का भुगतान कराया जाता रहा। विधायक ने इस पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
शिकायत के बाद सीएम कार्यालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव पंचायती राज को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
अब जांच में यह स्पष्ट होना है कि कार्य-मुक्ति के आदेश के बाद RED के जेई से भुगतान कराने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कौन है।








