करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– मंझनपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक रिजवान अहमद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शमसाबाद बोर्ड लेकर गए थे, जहां खंभे में बोर्ड टांगते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजनों के मुताबिक, गंभीर हालत में उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी वहीदा बेगम ने निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें