मखऊपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मोटरसाइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि बड़नगर, गुजरात तक निकाली जा रही मोटरसाइकिल यात्रा का जिला पंचायत क्षेत्र कौशाम्बी के मखऊपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कौशाम्बी का प्रतिनिधित्व कर रहे  जितेंद्र कुमार सोनकर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर  जितेंद्र कुमार सोनकर ने यात्रा में शामिल सभी साथियों का स्वागत करते हुए यात्रा प्रभारी  आशुतोष मिश्रा को भगवान बुद्ध का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें