कौशाम्बी–
कौशाम्बी आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के चयनित कृषकों के जनपद स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत 50 कृषकों के दल को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित एक्सपोजर विजिट एवं प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिनांक 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कृषकों को मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों से तैयार होने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की बनाने की विधियों तथा उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही आत्मा योजना के अंतर्गत कृषकों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराने हेतु 32 कृषकों का एक अन्य दल भी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के लिए भेजा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि
हमारा संकल्प है कि जनपद के कृषकों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं नवाचार से जोड़कर कृषि को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाया जाए।









