कौशाम्बी–
जनपद कौशाम्बी में प्रत्येक बुधवार को चलाए जाने वाले विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत समस्त थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया.
चौपाल के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को OTP, PIN, CVV, और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, तथा फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने और नजदीकी थाना या साइबर थाने में सूचना देने के प्रति जागरूक किया गया एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी गई, और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया.

यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने, गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई.

थाना सैनी व साइबर क्राइम थाना की पहल: थाना सैनी एवं साइबर क्राइम थाना द्वारा संयुक्त रूप से करनपुर (थाना सैनी) में जन चौपाल लगाकर लगभग 200 आम जनमानस को साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी दी गई और हेल्पलाइन नंबर 1930 व पोर्टल के बारे में बताया गया.









