कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित महिला थाना में ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतका प्रियंका यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली थीं और वर्ष 2025 बैच में महिला कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला कांस्टेबल के परिजन गाजीपुर से कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।









