पुलिस भर्ती परीक्षा देने बनारस जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

. कौशाम्बी जिले में बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा देने बनारस जा रहे युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से परीक्षा केंद्र के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा के पास राम वन गमन मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा (25) पुत्र अजय शर्मा बुधवार सुबह बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने बनारस जा रहा था। इसी दौरान परसरा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

हादसे मे डीएसपी सतेंद्र तिवारी ने बताया की सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। जानकारी चली है युवक पुलिस परीक्षा देने जा रहा था।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें