कौशाम्बी—
उन्नाव। टीएससीटी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर के स्व. राम प्रताप के विकास खंड ब्रिजमनगंज के ग्राम बिछिया स्थित आवास पर पहुंचे। टीम ने दिवंगत शिक्षक के परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
टीम के सदस्यों ने परिवार को आश्वस्त किया कि टीएससीटी संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षक साथियों ने दिवंगत शिक्षक के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. राम प्रताप अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र (ऋषिकांत), दो पुत्रियां एवं परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं। उपस्थित सभी लोग इस दौरान भावुक नजर आए।
टीएससीटी अध्यक्ष विवेकानंद की फोन पर दिवंगत की पत्नी रेखा देवी से वार्ता कराई गई, जिसमें उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
इस मौके पर जिला संयोजक/अध्यक्ष कमल दीक्षित, जिला प्रवक्ता अनुज वर्मा, आईटी सेल प्रभारी आशुतोष गौड़, जिला सह संयोजक राम बहादुर सहित ब्लॉक व अन्य वरिष्ठ शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।








