जिलाधिकारी ने भूमि विवाद कैम्प का किया स्थलीय सत्यापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज तहसील सिराथू की ग्राम अलीपुरजीता में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित 04 शिकायतों में दोनों पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी सिराथू को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
कैम्प में शिकायतकर्ता अब्दुल हकीम की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या 410, भूमिधरी भूमि के बटवारे के आदेश का मौके पर अनुपालन कराया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी,सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने आमजन को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीनी विवाद का निस्तारण की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें