*कौशांबी–नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल के निर्देश पर NHAI ने हाईवे किनारे बने अवैध कटों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार से अभियान की शुरुआत होते ही पेट्रोल पंपों के सामने बने अनाधिकृत कटों को बंद कराया गया।बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंपों के सामने मेन हाईवे से सीधे जोड़कर बनाए गए कई कट हादसों की बड़ी वजह बन रहे थे। इसी को देखते हुए NHAI ने कार्रवाई करते हुए ऐसे कट बंद कराने का काम शुरू कर दिए हैं। अजुहा से कोखराज तक हाईवे किनारे बने सभी अवैध कटों को चिन्हित कर बंद कराया जा रहा है।

दो दिन पहले उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी सिराथू सतेन्द्र तिवारी, एआरटीओ कौशांबी, PWD एक्सीयन और NHAI की संयुक्त टीम ने हाईवे का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर कट बंद कराने का फैसला लिया गया था।प्रशासन का मानना है कि हाईवे पर अनाधिकृत कटों की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे थे। अब कार्रवाई शुरू होने से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है ।सोमवार से शुरू हुए इस अभियान को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।







