दूनी का पुरवा पहुंचकर पीड़ित परिवार से दुख साझा किया सकिपा का प्रतिनिधि मंडल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सरसवा ब्लॉक के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के दूनी का पुरवा गांव जाकर आंधी तूफान से बेमौत मरे लोगों के पीड़ित परिवार से मिला और उनका दुख साझा किया। इस अवसर पर पार्टी के कई नेता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मौके पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम घटना स्थल का दृश्य देखा जहां आंधी तूफान से नीम के पेड़ गिरने से कच्चे मकान में रह रहे दलित समाज के लोगों की अचानक से हाल ही में मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार के परिजनों से दुख साझा किया और मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि आवासीय सुविधा के लिए कई बार मांग की गई थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि समय पर पात्र गरीबों को आवासीय सुविधा मिल गई होती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती और बेमौत गरीब दलित समाज के लोगों की जान नही जाती। आगे कहा कि अचानक से आए आंधी तूफान ने जिले के कई लोगों समेत जान माल की भारी क्षति पहुंचाई है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, भगत सिंह, लाला तिवारी, उदय सरोज, अभिषेक सरोज, कुंवारे गौतम आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें