विधि विधान से पूजन कर खोला गया समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

गुरुवार को जिले के मंझनपुर ब्लॉक अंतर्गत दीवर कोतारी चौराहा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय विधि विधान से पूजन और ब्राम्हण द्वारा मंत्रोच्चार कर एवं नारियल गंगाजल लड्डू फूल माला धूप दीप नैवेद्य अर्पण कर खोला गया। इस अवसर पर लोगों ने समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। साथ ही इस अवसर पर कई लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तो कई लोगों को पार्टी पदाधिकारी बनाया गया जबकि कार्यालय प्रभारी का दायित्व मनीष कुमार को सौंपा गया।

इस अवसर पर नथन पाल फौजी को पार्टी का जिला महासचिव, कमरूल अब्बास को जिला प्रभारी, रामबाबू सोनी को व्यापार प्रकोष्ठ जिला महासचिव और राकेश तिवारी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही नए सदस्यों को पार्टी में शामिल होने पर उनका भी स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि पूरे जिले भर में अभियान चलाकर कार्यालय खोले जाएंगे और लोगों को समर्थ किसान पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील तिवारी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें