कौशाम्बी बार एसोसिएशन चुनाव में बचन सिंह बने अध्यक्ष, रामनाथ चौधरी महामंत्री निर्वाचित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

कौशाम्बी बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बचन सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनुदेव को बड़े अंतर से पराजित किया।
मतगणना में बचन सिंह को कुल 331 मत प्राप्त हुए, जबकि मनुदेव को 243 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में केडी द्विवेदी को 155 तथा राकेश जायसवाल को 75 मत हासिल हुए।


वहीं महामंत्री पद के चुनाव में रामनाथ चौधरी ने 256 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। पूरे परिसर में जीत के नारों और बधाइयों का दौर चलता रहा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें