खेलते समय पुल के बगल पानी में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हजरतगंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम रौनक पुत्र राजकुमार की पुल के नीचे भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि मोहल्ले में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मासूम रौनक शाम के समय घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पास बने पुल के नीचे पहुंच गया, जहां बरसात और जलभराव के कारण काफी पानी जमा था। मासूम को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह अचानक उसमें चला गया। कुछ देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुल के बगल में भरे पानी में रौनक दिखाई पड़ा। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता समेत अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूरे मोहल्ले में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें