कौशाम्बी-
किशोर की गंगा में डूबने से हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार शोभना गांव निवासी कुल्लू पुत्र मनीष उम्र 15 वर्ष गांव के कुछ लड़कों के साथ सुबह बदनपुर गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
एक मछुआरे ने गंगा में छलांग लगाकर जाल की मदद से किशोर की तलाश शुरू की।
घंटों बाद बड़ी मशक्कत के बाद हर्ष को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर घाट शुक्रवार सुबह की घटना
Author: Up Head Line
Views: 59







