कौशाम्बी—
सिराथू ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवखरपुर के शिक्षक राजेंद्र सिंह का बुधवार को जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी समेत कई लोगों ने उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के 6 बच्चों के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने से प्रभावित होकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि कंपोजिट विद्यालय देवखरपुर के 6 बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले में परचम लहराया था। बच्चों के इस सफलता में विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा अध्यापक राजेंद्र सिंह का कुशल मार्गदर्शन और सहयोग रहा था । साथ ही उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में भी निजी तौर पर आर्थिक योगदान दिया था।
इससे प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बुधवार को शिक्षक राजेंद्र सिंह को उदहिन बुजुर्ग चौराहा पर कई लोगों के साथ मल्यार्पण कर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कुशल मार्गदर्शन में बच्चों की मिली सफलता पर सराहना की। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि यह मेरे जिला पंचायत कार्ड के लिए गर्व का विषय है कि कंपोजिट विद्यालय देवखरपुर के छात्रों ने ऐसी सफलता प्राप्त की है। साथ राजेंद्र सिंह का निजी गांव नादिन का पुरवा भी मेरे वार्ड से जुड़ा है। आगे कहा कि राजेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सम्मानित किया है आगे कहा कि शिक्षको का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार, महंत मास्टर साहब, बलबीर सिंह मास्टर साहब, कृपा शंकर भार्गव, मानसिंह मौर्य, जीतू केसरवानी, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।







