अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी– जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाक नागर गांव में बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूरतगंज से काजू जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार भगवान दीन पाल पुत्र स्वर्गीय रामसरन निवासी मलाक नागर थाना चरवा खेत की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भगवान दीन पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें