ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी
हर्ष फायरिंग में मासूम को लगी गोली, हालत गंभीर
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मासूम की पहचान शोभित पुत्र शिवपूजन निवासी बरई, थाना सराय अकिल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शोभित अपनी बुआ की बेटी के यहां दरहा गांव से तिलक समारोह में शामिल होने गया था।
तिलक खुलने के बाद हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली का छर्रा मासूम के सीने में जा लगा।
गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में मासूम का इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हर्ष फायरिंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है।
शादी और समारोह में हर्ष फायरिंग जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा लगातार प्रतिबंध के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।







