कौशाम्बी–महिला थाना के पास बनेगा आधुनिक कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन कर भवन का शिलान्यास किया।करीब ₹284.46 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे होमगार्ड्स विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए काम कर रही है। जवानों के हित में वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता और ट्रेनिंग भत्ता जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
इस मौके पर जिला कमांडेंट विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।







