कौशांबी—
कौशांबी पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घर से निकली किशोरी को कानपुर स्टेशन से बहला-फुसलाकर ले जाया गया और 70 हजार रुपये में बेचकर उसकी जबरन शादी करा दी गई। विरोध करने पर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट और जबरन विवाह समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी सत्यनारायण ने कहा कि नाबालिगों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Up Head Line
Views: 77







