कौशाम्बी–
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज तहसील चायल की ग्राम सिहोरवा में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की आराजी संख्या 91, जिसमें शिकायतकर्ता एवं विपक्षी के मध्य मेड को लेकर आपसी विवाद को मौके पर दोनों पक्षों की सहमति से भूमि को नापकर बटवारा कर दिया गया। इसी प्रकार ग्राम में नाली से संबंधित विवाद पर ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया की नाली निर्माण को कार्य योजना में शामिल किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।








