कौशाम्बी—
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी, सिराथू माज अख्तर ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कैमा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कुल 05 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में शिकायतकर्ता शिव मूरत की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की आराजी संख्या 361, खेल के मैदान की पैमाइश कर चिन्हित कर दिया गया और ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया,जिससे बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा सके। इसी प्रकार शिकायतकर्ता राजरानी की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 665 की मौके पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि भूमि, ऊसर खाते की भूमि है, शिकायत कर्ता इस भूमि पर स्वयं कब्जा करके निर्माण कराना चाहती है, मौके पर शिकायतकर्ता से कहा गया कि इस ऊसर भूमि पर कोई भी निर्माण कार्य न कराई जाय।
कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 207 में हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया। शिकायत कर्ता रन्नो देवी की शिकायत पर बताया गया कि भूमिधरी भूमि, से संबंधित वाद धारा 116 के अंतर्गत उप जिलाधिकारी सिराथू के न्यायालय में विचाराधीन है, जिसका शीघ्र ही निस्तारण हो जाएगा।
उप जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।








