मंझनपुर, कौशाम्बी। सदर विधायक इंद्रजीत सरोज द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें घटना की जानकारी केवल सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनके खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो वह किसी भी सजा को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि दोषी पाए जाने पर फांसी देने की भी बात कही।
उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों को अपने दावों के समर्थन में पुख्ता सबूत पेश करने चाहिए।







