कौशाम्बी
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा क्षेत्राधिकारी चायल के साथ थाना सराय अकिल अंतर्गत कस्बा सराय अकिल में आयोजित शोभायात्रा के दौरान नियुक्त पुलिस बल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जनपद पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
Author: Up Head Line
Views: 80








