कड़ा धाम में मातृशक्तियों का वन विहार, संघ गतिविधियों के साथ किया दर्शन-पूजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी — राष्ट्र सेविका समिति प्रतापगढ़ विभाग द्वारा रविवार को कड़ा धाम स्थित नागा कुटी, कालेश्वर घाट व आश्रम परिसर में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित अजय कुमार साहू व जिला कार्यवाह दिलीप जी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि नेतृत्व जिला कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यवती साहू उपस्थित रहीं। प्रतापगढ़ से आई स्वयंसेविकाओं का स्वागत साहू व उनकी टीम ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ परंपरा के अनुसार ध्वज प्रणाम व शाखा लगाकर की गई। संचालक पद्धति के अंतर्गत खेल, गीत, कहानी, योगाभ्यास व बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की गईं। छोटी सेविका शांभवी जी द्वारा प्रार्थना कराई गई, जिससे उपस्थित मातृशक्तियों में राष्ट्रभाव जागृत हुआ।
मुख्य वक्ता प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है। प्राचीन काल से ही महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है।

इसके उपरांत सभी ने माँ गंगा के दर्शन किए और कड़ा वासिनी माँ शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, भैरवनाथ मंदिर व संत मलूकदास आश्रम का भ्रमण कर धार्मिक परंपराओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुक स्वयंसेविकाओं के लिए नाश्ता व भोजन की समुचित व्यवस्था अजय साहू स्वयंसेवक द्वारा की गई। आयोजन में संजय पांडे, पवन पाल, धनराज विश्वकर्मा, बिन्नू पांडे, अश्वनी साहू, बरसाती पंडा,सूर्यप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर वैशाली जी, जान्हवी जी, शांभवी जी, उमा जी, ज्योति जी, सुनीला जी, शकुंतला जी, तनुप्रिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे