जब तक जुवरा गेहूं क्रय केंद्र नही खुल जाता, संघर्ष जारी रहेगा…. अजय सोनी
कौशाम्बी–
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय मे फिर एक बार मांगपत्र सौंपा है। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के हजारों किसानो के हित में ग्राम जुवरा स्थित साधन सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती तमाम गांवों के हजारों किसानो को गेहूं बिक्री करने में भारी दिक्कत होती है। आसपास सरकारी क्रय केंद्र नही होने से मजबूरन किसानो को गेहूं व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बिक्री करना पड़ता है। इससे किसानो को आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही किसानो को भुगतान करने में भी गेहूं व्यापारी काफी दिक्कत करते हैं। ऐसे में ग्राम जुवरा स्थित साधन सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की जरूरत है।
इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा पिछले कई महीनों से ग्राम जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी से लगातार मांग की जा रही है। अभी हाल ही में जिला पंचायत सदन की बैठक में भी मेरे द्वारा ग्राम जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग उठाई गई थी। लेकिन आज तक किसानी के हित में क्रय केंद्र नही खोला गया है जिससे किसानों मे भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के साथ अजय सोनी ने फिर एक बार जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय विकास भवन, मंझनपुर मे अपने समर्थकों एवं क्षेत्रीय किसानो के साथ एक मांगपत्र विभागीय क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रेम प्रकाश गिरी को सौंपा है और ग्राम जुवरा से गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग उठाई है। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जब तक ग्राम जुवरा में गेहूं क्रय केंद्र नही खुल जाता मेरा संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर राजेश यादव, श्याम लाल सोनकर, अनिल यादव, भोला प्रसाद मौर्य, राकेश पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।








